फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गन्ना भुगतान पर नहीं बनी बात, मिल मालिक से मिलेंगे किसान

Sat, 07 Dec 2024 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में शुक्रवार को मलकपुर मिल के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में मिल अधिकारी गन्ना भुगतान का शेड्यूल लेकर पहुंचे तो किसानों ने उसके अनुसार भुगतान लेने से इंकार कर दिया। पंचायत में किसानों ने मिल मालिक से मिलने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

पंचायत में बावली, बरवाला, जोनमाना, ढिकाना, मलकपुर समेत कई गांवों के किसान पहुंचे। पंचायत में वक्ताओं ने बताया कि बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर किसान पिछले सप्ताह मलकपुर चीनी मिल में घुस गए थे और धरना दिया था। इसके बाद मिल अधिकारियों ने किसानों से 6 दिसंबर तक बकाया गन्ना भुगतान करने का शेड्यूल देने की बात कही थी। शुक्रवार को मलकपुर चीनी मिल यूनिट हेड विपिन चौधरी व अन्य किसानों के बीच पंचायत में पहुंचे और शेड्यूल में मार्च तक गत वर्ष का पूर्ण भुगतान किए जाने की बात कही गई, लेकिन किसान सहमत नहीं हुए।
किसानों ने कहा कि शेड्यूल कई बार दिया जा चुका है, मगर उसके अनुसार कभी भुगतान नहीं किया। किसानों ने मिल अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। इसके बाद किसानों ने पंचायत में मिल मालिक से मिलकर बकाया गन्ना भुगतान में देरी का कारण पूछने का निर्णय लिया। इस पर मिल के वीपी विपिन चौधरी ने कहा कि वह मिल मालिक से बात कर जल्द किसानों से वार्ता का समय तय कराएंगे। पंचायत में देशपाल सिंह, महावीर सिंह, तेजपाल सिंह, शेखर तोमर, विनोद तोमर, कंवरपाल, विनोद त्यागी, देवेंद्र त्यागी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें