फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी वर्ल्ड कप में नितिन दिखाएगा जौहर

Thu, 22 Sep 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खिलाड़ी नीतिन तोमर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। अहमदाबाद में सात अक्तूबर से शुरू होने जा रहे कबड्डी विश्व कप में मलकपुर के दिलेर खिलाड़ी नितिन तोमर का भारतीय कबड्डी टीम में चयन हुआ है। टीम इंडिया में नितिन के अलावा यूपी के सिर्फ राहुल चौधरी को जगह मिली है। उत्साहित तोमर ने कहा  विश्व कप भारत की मुट्ठी में होगा। बेहतरीन टीम का चयन किया। विश्व कप खेलना उसका सपना था।
विज्ञापन


मुंबई में भारतीय टीम का चयन किया। टीम के मुख्य कोच बलवान सिंह ने टीम इंडिया की घोषणा की। बागपत के गांव मलकपुर के युवा खिलाड़ी नितिन तोमर का चयन होने से गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले आठ साल से कबड्डी में ऑल राउंडर की  भूमिका निभा रहे नितिन के चयन से गांव में खुशी का माहौल बन गया। कबड्डी प्रीमियर लीग में नितिन ने दो सीजन खेल और दोनों में शानदार खेल का प्रदर्शन किया। 

बुधवार को बातचीत में तोमर ने कहा  विश्व की 12 टीमें विश्व कप में भाग लेगी। भारत की टीम विश्व कप जीतने की दावेदार है। उन्हें पूरी उम्मीद है कप्तान अनूप कुमार के नेतृत्व में इस बार फिर विश्व कप जरूर मिलेगा। टीम इंडिया ने बढ़िया तैयार की है। यूपी के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें बागपत के नितिन तोमर के अलावा बिजनौर के राहुल चौधरी भी शामिल है। 
विज्ञापन


कबड्डी में नितिन की उपलब्धियां
नेवी में कार्यरत नितिन तोमर ने वर्ष 2010 में 37वीं जूनियर नेशनल कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर कमाल किया था। इसके बाद 56वें सीनियर नेशनल खेलों में गोल्ड, 62वीं सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता का वह बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। एशियन कबड्डी के गोल्ड मेडलिस्ट नवीन कुमार के शिष्य नितिन ने प्रो कबड्डी के दो सीजन में शानदार खेल दिखाया, इसके चलते ही उसे टीम इंडिया में जगह मिली।

मलकपुर में अभ्यास से निखरा
नितिन तोमर का कहना है कि उसके गांव में खेल का माहौल है। यहीं पर अभ्यास करके वह टीम इंडिया तक पहुंचा है। पिता जितेंद्र कुमार और माता राजेश देवी का कामयाबी में अहम योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें