बागपत, बड़ौत। मान स्तंभ परिसर गांधी रोड पर बृहस्पतिवार को आचार्य अनुपम सागर व समत्वसागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जैन श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आए।
सबसे पहले मुनि श्री ने शांति धारा कराई। इसके बाद मानस्तम्भ के ऊपर आदिनाथ भगवान की पूजा की गई। इस अवसर पर सौधर्म मनोज जैन, कुबेर इंद्र पंकज जैन, महेंद्र सिंह, नीरज जैन, ईशान इंद्र सचिन जैन द्वारा की गई। इस दौरान जैन श्रद्धालुओं ने मान स्तंभ पर लड्डू चढ़ाया। उसके बाद ध्वाजारोहण अतुल जैन द्वारा किया गया है। पंडाल उद्घाटन चेयरपर्सन बबीता तोमर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम सुभाष सिंह रहे। मंच संचालन डाॅक्टर श्रेयांश जैन ने किया।
धर्मसभा में आचार्य अनुपम सागर महाराज ने कहा कि धर्म के मार्ग पर ही चलकर विश्व का कल्याण संभव है। इसलिए किसी के साथ गलत न करें और किसी का दिल न दुखाएं। उन्होंने किसी के साथ छल व कपट न करने के लिए कहा। इसके बाद पैड उद्घाटन विजय जैन, चित्र अनावरण जिनेंद्र जैन, अरुण जैन, दीप प्रज्ज्वलनकर्ता नवीन जैन बबल, कार्यक्रम समारोह गौरव, धन कुमार जैन, स्वागत अध्यक्ष अनुराग जैन, विशिष्ट अतिथि अतुल जैन, संजय गुप्ता रहे।
इस दौरान लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। वहीं यशोदा हॉस्पिटल गाजियाबाद द्वारा विशेष कैंप लगाकर 350 से अधिक लोगों की जांच की। बच्चों ने प्रदर्शनी में लगे झूले का आनंद उठाया। शाम को 1008 दीपकों से आरती हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज जैन, अनिल जैन, सचिन जैन, धर्मेंद्र जैन, टेकचंद जैन, संजय जैन व श्री 1008 आदिनाथ भक्तांबर प्रचार संगठन के पदाधिकारियों का सहयोग रहा।