फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: 12 व 13 दिसंबर को होगी निपुण परीक्षा, 69230 विद्यार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 12 व 13 दिसंबर को बच्चों की निपुण परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर विभाग ने तैयारी शुरु कर दी है। परीक्षा के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रुम बनाया गया है। 12 दिसंबर को कक्षा एक से तीसरी और 13 दिसंबर को कक्षा चार से आठवीं तक के विद्यार्थी निपुण परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

शासन स्तर से पहले जिले में निपुण परीक्षा के लिए 20 व 21 नवंबर की तिथि निर्धारित की गई थी, इसमें बाद में बदलाव कर दिया था। मगर इसके बाद 27 से 28 नंवबर तक परीक्षा कराने के आदेश जारी किए गए और उसके पेपर भी छपकर आ गए। ग्रेप-4 लागू होने के कारण स्कूलों में अवकाश रहा तो उसको देखते हुए परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। अब फिर से बागपत सहित मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर, शामली एवं संभल में 12 व 13 दिसंबर को परीक्षा कराई जाएगी।
बागपत जिले में 531 परिषदीय विद्यालयों में 69230 बच्चों का पंजीकरण है। इनमें से कक्षा एक से कक्षा तीन में 28934 और कक्षा चार से कक्षा आठवीं तक 40296 बच्चों का पंजीकरण है। परीक्षा को लेकर जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर एसआरजी अमित मौर्य, स्वेता यादव और नीतू यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का ब्योरा

कक्षा पंजीकृत

एक 7121
दो 10549

तीन 11264
चार 10336

पांच 12327
छह 6303

सात 6214
आठ 5116

-
कुल 69230
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें