दो तरफा हो रहा है शोषण
नगर की पटटी मेहर गुरुद्वारा के पास रहने वाले उपभोक्ता रोहित का कहना है कि एक माह से मीटर खराब पड़ा है। मीटर के अनुसार हर माह 900 रुपये बिल आता था, अब मीटर खराब है तो हर माह 1600 रुपये अदा करना पड़ रहा है।
आजाद नगर गली नंबर दो के उपभोक्ता सरोज के बेटे सागर ने बताया कि अगस्त माह में मीटर फूंक गया था, जिसके बाद दूसरा मीटर लगवाया, लेकिन वह भी 15 दिनों से खराब पड़ा हुआ है। अब ऊर्जा निगम सुध नहीं ले रहा है। बताया कि मीटर खराब होने के बाद अब मेरा बिल आईडीएफ के तहत 1300 रुपये निकाला जा रहा है, जबकि पूर्व मेरा बिल 600 से 700 रुपये आता था।
यह भी पढ़ें: अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं
फतेहपुर पुट्ठी गांव के उपभोक्ता राजदीप का कहना है कि जब मीटर सही था तो हर माह लगभग दो से तीन सौ रुपये बिल देना पड़ता था, लेकिन अब दो माह से मीटर खराब होने के बाद हर माह 1500 रुपये बिल अदा करना पड़ रहा है।
लगातार बढ़ रही है शिकायत
कोताना रोड स्थित विद्युत वितरण खंड प्रथम पर तैनात अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, नगर की दिल्ली रोड स्थित विद्युत परीक्षणशाला प्रथम बड़ौत पर तैनात एसडीओ मीटर्स प्रभात भास्कर व विद्युत परीक्षणशाला द्वितीय पर तैनात एसडीओ अहराज अतर का कहना है कि पिछले कई माह से मीटर खराब होने की शिकायतें बढ़ रही हैं। परीक्षणशाला में मीटर जांच कर कंपनियों को बदलने के लिए भेज दिए जाते हैं।