फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विद्यालयों के एक प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए का निरीक्षण, विद्यालय पर लटका मिला ताला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बृहस्पतिवार को गौरीपुर जवाहरनगर और लायन के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में गौरीपुर के प्राथमिक विद्यालय पर ताला लटका मिला तथा लायन के विद्यालय में तीन शिक्षण अनुपस्थित मिले। बीएसए ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई कर गौरीपुर जवाहरनगर के प्रधानाध्यापक सहित नौ शिक्षकों को निलंबित किया। इस दौरान सरुरपुर गांव के विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था सही मिलने पर स्कूल के स्टॉफ को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने बताया उन्होंने बृहस्पतिवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक गौरीपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्कूल अवधि में विद्यालय पर ताला लटका मिला। जिस पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित अन्य पांच शिक्षकों को निलंबित किया। इस दौरान लॉयन के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में तीन शिक्षण गैर हाजिर मिले। इन तीनों शिक्षकों को भी निलंबित किया। सरुरपुर के प्राथमिक विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षण की व्यवस्था सही मिली। सभी शिक्षक बच्चों को ऑनलाइन शिक्षण कराते तथा विद्यालय के पूर्व के कार्य पूरे करने में मशगूल मिले। जिस पर विद्यालय के स्टॉफ को पेन भेंट कर सम्मानित किया। बताया कि नियमित चेकिंग अभियान चलाकर शिक्षण में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें