फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से नामांकन, दुरुस्त की गईं व्यवस्थाएं

Sat, 04 Nov 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला बागपत
विज्ञापन
निकाय चुनाव की तैयारी जांचते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत में निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शनिवार से शुरू होगी। पुलिस-प्रशासन ने बागपत, बड़ौत और खेकड़ा तहसील के नामांकन स्थलों पर तैयारियां की। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि कानून के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। जिले में धारा 144 लागू है। एसपी जय प्रकाश ने कहा कि नामांकन स्थलों पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम और एसपी ने नामांकन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। अफसरों ने पत्रकारों बताया कि तीनों तहसील के नामांकन स्थलों का चुनाव अधिकारियों ने निरीक्षण किया है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। ऐसी व्यवस्था की गई है कि जिससे नामांकन पत्र की खरीद करने वाले और नामांकन करने वालों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।  डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया कि सभी निकायों के 135 वार्ड के लिए चुनाव होगा। इसमें 85 मतदान केंद्र, 239 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। गड़बड़ी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। उधर, एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने तहसील में नामांकन स्थल का दौरा किया। तहसीलदार राजबहादुर और सीओ दिलीप कुमार रहे। उधर, बड़ौत में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और खेकड़ा में एसडीएम आशीष कुमार ने तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन

एडीएम वित्त लोकपाल सिंह, एडीएम न्यायिक विधान जायसवाल, सूचना अधिकारी राहुल भाटी मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें