फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मतदान को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी-एएसपी में नोकझोंक, पुलिस ने भीड़ को लाठियों से खदेड़ा

Thu, 11 May 2023 09:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

UP Nikay Chunav 2023 : मतदान के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी और एएसपी के बीच नोकझोंक हुई। इस दौरान पुलिस ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ा।
विज्ञापन
बागपत में मतदान के दौरान हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले की तीन नगर पालिकाओं और छह पंचायतों में 63.12 प्रतिशत मतदान हुआ। बड़ौत के वीर स्मारक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र में एएसपी मनीष मिश्र व निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र के बीच नोकझोंक हो गई। प्रत्याशी ने एएसपी पर गाली-गलौज का आरोप लगाया तो एएसपी ने मतदान में गड़बड़ी के प्रयास का आरोप लगाकर उसे पकड़वा दिया।

विज्ञापन


यहां बृहस्पतिवार सुबह मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ के पहुंचने से लंबी लाइनें लग गई थीं। उनको काफी देर तक पुलिस ने रोका और सुबह सात बजे मतदान शुरू कराया। उसके बाद भी शाम तक अधिकतर बूथों पर लाइनें नहीं टूटीं। बागपत, बड़ौत व खेकड़ा में काफी लोगों की वोट कटी होने पर लोगों ने रोष जताया। 

यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: भाजपा एमएलसी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बागपत में अग्रसेन धर्मशाला, बड़ौत, खेकड़ा में कई बूथों पर एजेंटों में नोकझोंक हुई। जहां पुलिस कर्मियों ने मामला शांत कराया। पुलिस को जाट भवन, यमुना इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज समेत अन्य कई बूथों के बाहर से भीड़ को लाठियां लेकर खदेड़ना पड़ा।

यह भी पढ़ें: 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें