फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एजेंटों ने अदा किया हक, वोट डलने तक टटोली मतदाताओं की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-मतदान केंद्रों पर लगे प्रत्याशियों के एजेंट ने मतदाताओं पर रखी नजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। निकाय चुनाव में शहर की सरकार चुनने के लिए जहां लोगों में उत्साह देखने को मिला। वहीं मतदान केंद्रों पर लगे एजेंटों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, वे मतदान केंद्र पर वोट डलने तक मतदाताओं की नब्ज टटोलने में लगे रहे। साथ ही अपने प्रत्याशियों के पक्ष में गुपचुप मतदान करने की अपील करते रहे।
निकाय चुनाव में मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर अध्यक्ष और सभासद पद के प्रत्याशियों के एजेंट भी तैनात रहे। ये लोग सुबह से ही मतदाताओं को पहचानने में जुटे रहे और फर्जी वोट डालने वालों को पकड़वाने का काम किया। इसके अलावा मतदान केंद्रों के आसपास प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ घूमते रहे और मतदान केंद्र पर आने वाले हर मतदाता से अपने पक्ष में मतदान करने की गुहार लगाते नजर आये। उधर, बाकि कसर एजेंटों ने पूरी कर दी। जो वैसे तो शांतिपूर्ण ढंग से मतदान केंद्रों के बाहर बैठे रहे, लेकिन जब भी मौक मिला, तभी मतदाताओं के पास जाकर उनकी नब्ज टटोलने से पीछे नहीं हटे। इसके चलते दिनभर एजेंटों की मतदाताओं के साथ गुफ्तगू होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हां भाई तुम्हारे प्रत्याशी को डालूंगा वोट...
कई मतदान केंद्रों पर एजेंटों ने मतदाताओं पर पैनी नजर रखी तो एक मतदाता को कई प्रत्याशियों के एजेंटों ने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कहा। इस पर मतदाताओं ने सभी एजेंटों को उनके प्रत्याशी को वोट डालने का आाश्वासन दिया और फिर वोट डालकर चुपचाप चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें