संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। माध्यमिक विद्यालयों में पद ग्रहण करने वाले नव नियुक्त शिक्षकों का दिवाली के त्योहार से पहले वेतन दिया जाएगा। अपर शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर शिक्षकों का वेतन जारी करने के निर्देश दिए हैं।
अपर निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजे पत्र में कहा है कि विद्यालयों में चयनित ऐसे शिक्षक जिन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है और शिक्षकों के प्रमाण पत्र विश्वद्यिालय से सत्यापन कर रिपोर्ट नहीं मिली है। ऐसे शिक्षकों से शपथ पत्र लेकर दिवाली से पहले उनके वेतन का भुगतान किया जाए। उन्होंने शिक्षकों के वेतन जारी करने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।