फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांकरौद के ग्रामीणों का चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
केंटर चालक के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर दिल्ली सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर ? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
युवक अनिल की मौत मामला
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गांव सांकरौद में शुक्रवार की शाम कैंटर से कुचलकर युवक अनिल की मौत हो गई थी। शनिवार को परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को पाठशाला पुलिस चौकी पर लाकर आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। करीब दो घंटे बाद सीओ के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

बता दें कि गांव सांकरौद निवासी 28 वर्षीय अनिल पुत्र बाबूराम की शुक्रवार की शाम गांव स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास एक कैंटर से कुचलकर मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण शव को लेकर दिल्ली सहारनपुर हाइवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पहुंचे। मार्ग पर ही शव को रखकर आरोपी कैंटर चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पाठशाला पुलिस चौकी का घेराव किया। सूचना मिलने पर सीओ मंगल सिंह रावत व कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। आरोपी कैंटर चालक की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक हंगामा करने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इस दौरान मृतक का भाई सुनील, प्रमोद, विजय, रविंद्र, प्रदीप, अमर, योगेश, सतीश, नवीन, बिल्लू आदि ग्रामीण मौजूद रहे। इसके बाद परिजनों ने शव को गांव में ले जाकर गमगीन माहौल अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें