फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कूड़े में मिला नवजात बच्ची का शव, कुत्ते नोंचते रहेम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। ओसिक्का गांव में मां की ममता मर गई। जहां नवजात बच्ची का शव कूड़े के ढेर में पड़ा मिला और उसको कुत्ते नोंचते रहे। लोगों ने कुत्तों को शव नोंचते हुए देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मगर उसे वहां फेंकने वाले का पता नहीं लग सका। ओसिक्का गांव के लोगों ने बताया कि शनिवार की सुबह इस्लामिया मदरसे के पास कूड़े के ढेर में नवजात के शव को कुत्ते नोंच रहे थे। कुत्तों का झुंड आपस में झगड़ता हुआ शव को कूड़े से बाहर निकाल लाया, तभी लोगों की नजर शव पर पड़ गई। इसका पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई और पुलिस को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। वहां आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। मगर उसे वहां फेंकने वालों का पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हरीश भदौरिया ने बताया कि मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नवजात का शव फेंकने वालों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा। इस मामले में जांच कराने के बाद कार्रवाई की जााएगी। ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें