फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दिशा पाटनी फायरिंग केस में नया मोड़, फरार आरोपी विजय को लेकर दादी प्रकाशी का सनसनीखेज आरोप

Thu, 18 Sep 2025 09:39 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

दिशा पाटनी फायरिंग मामले में नया विवाद खड़ा हो गया है। फरार आरोपी विजय की दादी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बेटे और पोते को खेत से जबरन उठाकर ले जाया गया था और विजय की जान को खतरा है।

 

विज्ञापन
दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामला, आरोपी विजय की दादी दांए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर फायरिंग कांड में मुठभेड़ के बाद अब नया विवाद सामने आ गया है। फरार आरोपी विजय को लेकर उसके परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को आरोपी विजय की दादी प्रकाशी अपने परिजनों के साथ कोतवाली बड़ौत पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कार सवार पांच लोग खेत पर पहुंचे और वहां काम कर रहे उनके बेटे शौकेंद्र और पोते विजय को मारपीट कर जबरन उठा ले गए। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चला।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सलावा कांड में बड़ा एक्शन, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर, जानें इस केस में अब तक क्या हुआ

आरोपी विजय की दादी प्रकाशी - फोटो : अमर उजाला

प्रकाशी का कहना है कि उसी दिन उन्होंने कोतवाली में लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब उन्होंने मीडिया के जरिए खबर देखी कि दो बदमाश ढेर हो गए हैं और विजय फरार है, तो वह घबरा गईं। उन्होंने आशंका जताई कि पुलिस कभी भी विजय को मुठभेड़ में दिखाकर गोली मार सकती है। परिवार ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

यह भी पढ़ें: World Athletics Championship: बल्ला छोड़ भाला थामा..., किसान का बेटा सचिन यादव बना भारत का नया बाहुबली

विज्ञापन

इधर, आरोपी नकुल अभी भी फरार है। गांव वालों का कहना है कि पढ़ाई के दौरान वह शांत स्वभाव का था, लेकिन बाद में उसका व्यवहार बदल गया और लड़ाई-झगड़ों में शामिल होने लगा। हालांकि परिवार सामान्य जीवन जी रहा है।

बागपत पुलिस प्रशासन का कहना है कि न तो बड़ौत कोतवाली में और न ही जिले के किसी थाने में विजय और नकुल के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। सीओ बड़ौत विजय कुमार ने भी इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें