तीन नगर पालिकाओं और पांच नगर पंचायतों की नई सरकार ने मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। बड़ौत के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मानव संसाधन, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनरोद्धार राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने भाग लिया। बागपत, अग्रवाल मंडी टटीरी और अमीनगर सराय में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए गए। इस दौरान पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।
बागपत में सिसाना रोड पर स्थित जैन धर्मशाला में नगर पालिका चेयरमैन और सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ । एसडीएम विवेक कुमार यादव ने चेयरमैन राजूद्दीन एडवोकेट को शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ने नवनिर्वाचित 25 सभासदों को शपथ दिलाई।
इसके बाद चेयरमैन राजूद्दीन ने कहा सर्वसमाज के लोगों ने उन्हें जीत दिलाई है। क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्य होंगे उनको पूरा कराया जाएगा। लोगों ने सभासद और चेयरमैन को माला पहनकर स्वागत किया। संचालन एडवोकेट देवेंद्र आर्य ने किया।
जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महामंत्री अतुल प्रशांत त्यागी, राशिद तस्लीम, सतीश ढाका, राजकुमार त्यागी, अनुज ढाका, ओमबीर ढाका, ईओ ललित कुमार कार्य, महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत दोघट में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी और ईओ सूर्य प्रकाश ने नगर पंचायत अध्यक्ष अध्यक्ष बबीता देवी और नगर पंचायत सदस्य घरभरी, सतीश पंवार, इरफान उर्फ इसरार, सुनीता, अमित, पूनम, मुकालतली, संजीव, शाकिर, रामकली, रतन सिंह, बिजेंद्र उर्फ लाला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पंचायत टीकरी में एसडीएम ने शपथ ग्रहण कराई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमपाल राठी और सदस्य पूनम, ममतेश, प्रवेश, राजीव कुमार, बाबूराम, राहुल, बिंदू उर्फ बिंदर, संजीव, राजपाल, रामबीरी, सोहनवीरी, राहुल पुत्र पटेल सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
महिलाओं ने घूंघट की ओट में शपथ ली। टीकरी में मास्टर महेंद्र सिंह राठी और दोघट में माटू पहलवान ने संचालन किया। इसमें चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार, लोकेंद्र ठेकेदार, ब्रजपाल, नाहर सिंह, सुधीर, दीपक, मास्टर रण सिंह पंवार, राकेश जैन, विनोद जैन, राहुल राठी, प्रमोद राठी, संजीव राठी, हरेंद्र आदि रहे।
छपरौली में बड़ौत के एसडीएम अरविंद कुमार ने नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर को शपथ दिलाई। बाद में चेयरमैन ने नगर पंचायत के नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। चेयरमैन संजीव ने कहा नगर सदस्यों की मदद से नगर पंचायत क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास कार्य कराएं जाएंगे।
नगर पालिका खेकड़ा कार्यालय में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार ने नवनिर्वाचित चेयरमैन संगीता धामा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके बाद चेयरमैन संगीता ने सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा विधायक योगेश धामा ने चेयरमैन और सभासदों को जीत की बधाई दी। उनसे बगैर भेदभाव के नगर में विकास कार्य कराने की अपील की।
इस मौके पर चेयरमैन संगीता धामा ने नगरवासियों को बगैर किसी भेदभाव के कार्य करने का भरोसा दिया। समारोह में नगर पालिका की ईओ निहारिका चौहान, धर्मेंद्र धामा, मुकेश धामा, गुल्लू धामा, संजय धामा, हरेंद्र सिंह धामा, शशि भूषण जैन, अशोक गुप्ता, श्रेयांस जैन, राकेश जैन, धर्मसिंह एसडीओ, वेद पाल यादव, सुभाष धामा, बलधारी सिंह, अमित डागर, हरख्याल धामा , राजू यादव, ब्रिजेश शर्मा, मुनेश शर्मा, राकेश बिंदल आदि रहे।