फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से भांजे की मौत, मामा घायल

Sat, 18 Jan 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
दुर्घटना में मृतक सादिक पठान का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
बागपत, अमीनगर सराय। बसौद गांव के समीप ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बिलौचपुरा गांव के सादिक (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका मामा शौकीन घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर चालक फरार हो गया। बिलौचपुरा गांव का रहने वाला शौकीन और उसका भांजा सादिक पठान बसौद गांव में पायदान बनाने का काम करता था। बताया कि शुक्रवार की सुबह शौकीन और सादिक बाइक से बसौद गांव में काम पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों बसौद गांव के समीप पहुंचे तभी ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे शौकीन और सादिक बाइक समेत सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सादिक के सिर के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया उतर गया। हादसे में सादिक की मौत हो गई, जबकि उसका मामा शौकीन घायल हो गया।
हादसे का पता चलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे के बाद चालक वहां से भाग गया। सूचना मिलने पर सिंघावली अहीर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस का कहना है कि ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली कब्जे में ले ली गई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें