फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुकदमे की पैरवी करने पर पूर्व प्रधान के बेटे को हत्या की धमकी

Sat, 18 Jan 2025 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, दाहा। पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने पर निरपुड़ा गांव की पूर्व प्रधान मुनेश देवी के बेटे निश्चय राणा को वीडियो कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई। निश्चय राणा ने दोघट थाने में तहरीर देकर धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

निश्चय राणा ने बताया कि वर्ष 2012 में उसके पिता ब्रजपाल की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मुकदमे में कई आरोपियों को सजा सुनाई गई, जबकि दो की पत्रावली अलग कर दी गई थी, जिसकी वह पैरवी कर रहा है। आरोप लगाया कि सात जनवरी को एक अज्ञात नंबर से कॉल आई, जो उसने रिसीव नहीं की। इसके बाद एक महिला ने कॉल कर खुद को दिल्ली की सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर बातचीत की। इसके बाद कुछ फोटो भेजकर हरिद्वार कनखल आने की जानकारी दी। इसके बाद महिला ने दस हजार रुपये की मांग की और रुपये न हीं मिलने पर महिला के पास बैठे दो लोगों ने वीडियो कॉल पर बातचीत की। दोनों ने पिता की हत्या के मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने से पूर्व प्रधान का परिवार भयभीत है। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई। दोघट पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें