फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल
विज्ञापन

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में पुलिस नेे घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
बड़ौत के बड़ौली रोड निवासी अमित उर्फ राजा पुत्र वेदपाल ने बताया कि वह परिवार सहित देव कालोनी रोहतक हरियाणा में रहता है। शुक्रवार को वह भांजे अंकित (20) पुत्र मांगेराम निवासी ढिंडावली मुजफ्फरनगर के साथ गाजियाबाद में किसी कार्य से गया था। शनिवार सुबह पांच बजे गाजियाबाद से बाइक पर रोहतक लौट रहे थे। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को भांजा अंकित चला रहा था। हादसे में अंकित की मौके पर मौत हो गई जबकि मामा अमित घायल हुआ है। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सीओ खेकड़ा दिलीप सिंह ने बताया कि टक्कर मारकर भागे वाहन का पता लगाया जा रहा है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर दौड़ रहे प्रतिबंधित वाहन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंधित वाहन दौड़ रहे हैं। दुपहिया, ट्रैक्टर ट्राली सहित अन्य वाहन प्रतिबंधित है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। टोल कर्मी हादसों के जिम्मेदार हैं। ज्यादातर दुर्घटनाएं प्रतिबंधित वाहनों के कारण हुई हैं। एक्सप्रेस-वे पर प्रतिबंध वाहनों को बंद किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें