पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने मजदूर पर हमला किया
फोटो 28
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बस स्टैंड पर एक दुकान में फर्श का निर्माण कर रहे मजदूर विजय पर पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें घायल राजमिस्त्री का सीएचसी में उपचार कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिनौली निवासी मजदूर विजय शुक्रवार को राजमिस्त्री महिपाल के साथ बस स्टैंड पर एक दुकान में फर्श का निर्माण करा रहे थे। तभी पड़ोसी ने अपना पिटबुल नस्ल का कुत्ता खोलकर छोड़ दिया। पिटबुल कुत्ते ने वहां आकर विजय का हाथ पकड़ लिया। पिटबुल कुत्ते का जबड़ा लॉक होने की वजह से मजदूर विजय चिल्लाने लगा। तभी वहां आए लोगों ने काफी मशक्कत के बाद विजय को छुड़ाया। घायल विजय के भाई शिवा ने कुत्ते मालिक के खिलाफ तहरीर देकर कारवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
घर बुलाकर युवक को पीटा
बिनौली। गल्हेता गांव निवासी राजू ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम गांव का एक युवक उसे बुलाकर अपने घर ले गया। वहां पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप लगाते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट करने में पांच अन्य युवक भी शामिल रहे। युवक ने जातिसूचक गालियां भी देने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-
छपरौली थाना प्रभारी बने आशीष पुंडीर
छपरौली। एसपी सूरज कुमार राय ने हापुड से ट्रांसफर होकर आए आशीष पुंडीर को छपरौली थाना प्रभारी नियुक्त किया। जबकि केबल सिंह को पीआरओ नियुक्त किया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि केबल सिंह को थाना प्रभारी नियुक्त किए जाने की संस्तुति नहीं होने के कारण हटाया गया।