फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों ने हॉट स्पॉट बनें गांवों से कर ली तौबा

विज्ञापन
ट्रेक्टर ट्राली लगाकर असरफाबाद थल गांव का रोका गया रास्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- अशरफाबाद थल, रटौल, असारा और औसिक्का के रास्ते किए बंद
विज्ञापन

बागपत। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद हॉट स्पॉट की श्रेणी में आए गांव के लोगों की आवाजाही रोकने के लिए पड़ोसी गांव के लोगों ने नाकेबंदी कर दी है। अशरफाबाद थल, असारा, रटौल और औसिक्का समेत अन्य गांव के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
ट्रॉली खड़ी कर निकाल दिए पहिया
बागपत। अशरफाबाद थल में एक जमाती पॉजिटिव निकला था, जिसके बाद पड़ोस के गांव भगवान पुर नांगल के लोगों ने अशरफाबाद के रास्ते को ब्लॉक कर दिया है। हालात यह कि मार्ग पर ट्रॉली खड़ी कर उसके पहिया निकाल लिए गए हैं, ताकि आवाजाही पूरी तरह बंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मिल में असारा के लिए अलग शिफ्ट
रमाला। सहकारी चीनी मिल में असारा गांव के किसानों के लिए पाबंदियों के साथ रात एक से दो बजे की शिफ्ट दी गई है। सिर्फ वह किसान बुलाए जाएंगे, जिन्हें होम क्वारंटीन नहीं किया गया है। तौल के दौरान वह मिल की किसी चीज को हाथ नहीं लगाएंगे। मास्क नहीं लगाया तो तौल नहीं होगा। असारा के लोग बैंक नहीं आएंगे। डाक और बैंककर्मी इन्हें गांव में ही पहुंचकर भुगतान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें