फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमातियों का सेवादार मिला कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
रनावा पुलिस चौकी पर निरीक्षण करती डीएम शकुंतला गौतम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
15 हुई बागपत जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या, साढ़े तीन हजार लोग होम क्वारंटीन किए गए
विज्ञापन

डीएम शकुंतला गौतम ने एहतियात बढ़ाने के दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों को कराया गया सैनिटाइज
बागपत। कोरोना संक्रमण के एक और मामले ने परेशानी बढ़ा दी है। निजामुद्दीन मरकज से आए नेपाली जमातियों के सेवादार रहे रटौल के युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवक को कोविड अस्पताल खेकड़ा मेें शिफ्ट कर दिया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 15 पर पहुंच गई है। साथ ही अब तक साढे़ तीन हजार लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। डीएम शकुंतला गौतम के निर्देश पर संक्रमित क्षेत्रों को सैनेटाइज किया गया।
19 मार्च को नेपाल के जमाती रटौल गांव में आकर ठहरे थे। गांव के ही एक युवक को इनकी सेवादारी में लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने इन जमातियों को ट्रेस कर स्क्रीनिंग सेंटर कृष्णा कॉलेज बालैनी में रखा था। आठ अप्रैल को इन जमातियों के लिए गए सैंपल की रिपोर्ट आई तो दो पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए सभी लोगों को ट्रेस कर स्क्रीनिंग सेंटर में क्वारंटीन किया था। साथ ही सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जमातियों के संपर्क में रटौल गांव के ही एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब स्वास्थ्य विभाग ने उसके परिवार के लोगों को ट्रेस किया और उनके स्वास्थ्य के विषय में जाना। युवक को कोविड हॉस्पिटल खेकड़ा शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन अभियान जारी
शामली में पॉजिटिव पाए गए तीन जमाती बागपत जिले में जहां-जहां गए थे, उन स्थानों को सैनिटाइज कराया गया है। नगर के कुरैशीयान मोहल्ले के धार्मिक स्थल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। निरपुड़ा, मौजिजाबाद नांगल, असारा, रटौल, अशरफाबाद थल और औसिक्का में सैनिटाइज अभियान जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें