फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू हाउस सबसे आगे

Wed, 25 Nov 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉर्ड महावीरा एकेडमी में चल रही पांच दिवसीय इंटर हाउस प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, पटेल हाउस  द्वितीय और टैगोर हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को प्रधानाचार्य ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रधानाचार्य विक्रम सिंह डांगी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। राकेश कुमार जैन ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में नेतृत्व का गुण निखर कर सामने आता है।
समापन अवसर पर हुई सीनियर बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, सीनियर बालक वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में गांधी हाउस प्रथम, पटेल हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम, नेहरू हाउस द्वितीय, गांधी हाउस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


सीनियर बालक वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में नेहरू हाउस प्रथम, गांधी हाउस द्वितीय, पटेल हाउस तृतीय, सीनियर बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में पटेल हाउस प्रथम, टैगोर हाउस द्वितीय, नेहरू हाउस तृतीय रही। इसके अलावा हुई क्रिकेट, चेस, लॉग जंफ, पेस बाल व 100 मीटर से 400 मीटर तक की दौड़ में खिलाड़ियों ने अपना-अपना दमखम दिखाया।

प्रतियोगिता में पीटीआई संजय, राहुल तोमर, शालू जैन, राकेश जैन, नीलम शर्मा, रंजना शर्मा, रेनू जैन, मुनेश शर्मा, आरती, सुशीला, शालिनी, निखिल, अनुज, अभिषेक, अनिल चौधरी, विजय कुमार, अंकित जैन, हर्ष, यश, हरिओम, दिव्या, अनन्या, दीपा, उदय, दीपक, अवि, राजा, समीर, अनुज, रोहित, कुनाल, अजनम, सुमित, आर्यन, कार्तिक, पारस, शिवानी, प्राची का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें