फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के पति समेत 50 पर रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
विज्ञापन
गुराना के प्रधान पद प्रत्याशी के पति द्वारा जुलूस के रूप में जनसंपर्क के साथ मिठाई के डिब्बे बांटने की सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी तो डिब्बे बांट रहे लोग भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने कार और मिठाई के डिब्बों को जब्त करते हुए प्रधान पद प्रत्याशी के पति समेत पांच नामजद और 50 अन्य के खिलाफ आचार संहिता के  उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

गुराना में प्रधान पद की प्रत्याशी रेखा के पति कुलदीप सोमवार की रात सभाखेड़ी गांव में जुलूस के रूप में जनसंपर्क कर रहे थे। उनके साथ एक कार में मिठाई के डिब्बे भरे थे। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस बल गांव में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार और मिठाई को जब्त कर लिया।
पुलिस ने प्रधान पद प्रत्याशी के पति कुलदीप समेत पांच लोगों को नामजद और 50 पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें