फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : कोविड अस्पताल के अंदर तीमारदारों की बेरोक एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोविड अस्पतालों में तीमारदारों को मरीज की सेवा करने की अनुमति दी जा रही है। मंगलवार को सरूरपुर कोविड अस्पताल के एक चिकित्सक ने इसी तरह की कई वीडियो वायरल कर दी। जिसमें कोरोना संक्रमित मरीज के पास ही तीमारदार खड़े दिखाई दिए। जिससे जिले में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जिले में बड़ी संख्या में कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से पूरी सख्ती की जा रही है। लेकिन मंगलवार शाम को कुछ वीडियो वायरल होने पर सख्ती पर सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में डॉक्टर राजेश कुमार उन्हें इस लापरवाही से जान को खतरे के बारे में भी बता रहे हैं। लेकिन डॉक्टर साहब ने किसी भी तीमारदार को बाहर जाने के लिए नहीं कहा। ऐसे में कोविड अस्पताल की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस संबंध में डीएम राजकमल यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी में मामला नहीं है। यदि ऐसा हुआ है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें