फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने दरांती से गला रेत कर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर में रुपये के लेनदेन के विवाद में दो दोस्तों ने सोमवार देर शाम एक युवक का दरांती से गला रेत दिया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी मंगलवार सुबह मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों हत्यारोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुंडाला निवासी दीपक (26) पुत्र नवाब सब्जी विक्रेता था। उसकी मोहल्ले के ही सोनू पुत्र रोहताश व मोनू पुत्र भोपाल से दोस्ती थी। तीनों के बीच रुपये का लेन-देन भी होता था। कोतवाली प्रभारी शिवप्रकाश सिंह ने बताया कि उनमें लेनदेन को लेकर देर शाम विवाद हो गया। जिसमें सोनू व मोनू ने दीपक का दरांती से गला रेत दिया। जिसके परिणामस्वरूप वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी पाकर परिजनों में हड़कंप मच गया। वे पहले उसे आननफानन में खेकड़ा में निजी चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उसे हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे मेरठ के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। दीपक के पिता नवाब की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, दोनों हत्यारोपियों को नगर से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दरांती बरामद कर ली। दोनों को अदालत में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
दीपक के घर में माता-पिता के अतिरिक्त एक भाई है। उसकी हत्या से तीनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। परिजनों का कहना था कि दीपक के जाने से उनका परिवार टूट गया है। उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें