फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम के आदर्शों पर चलने की जरूरत : सुनील कुमार

Wed, 12 Oct 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जनता वैदिक इंटर कॉलेज मेें चल रहे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्राथमिक शिक्षा वर्ग में विजय दशमी पर स्वयंसेवकों ने पथ                संचलन किया।
विज्ञापन

 
 पथसंचलन का उद्घाटन सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य सुनील कुमार ने कहा प्राचीन काल में भारत            विश्व गुरू था। वह कला, संगीत, ज्ञान, प्रत्येक क्षेत्र में भारत अग्रणी भूमिका में था।  सुनील कुमार ने कहा श्रीराम ने रावण का वध करके राक्षसी प्रवृत्ति का विनाश किया था। आज फिर समाज में राक्षसी शक्तियां उभर रही है, आज फिर श्रीराम के आदर्शों पर चलने वाले की जरूरत है। 

जिला बौद्धिक प्रमुख जगवीर शर्मा ने कहा संघ की प्राथमिक जानकारी के लिए वर्ष में एक बार आठ दिन के लिये प्राथमिक शिक्षा वर्ग प्रत्येक जिले में लगाए जाते हैं। इसमें शारीरिक खेलकूद, योगासन, व्यायाम और बौद्धिक वर्ग के द्वारा स्वयं सेवकों का शारीरिक नैतिक, आध्यात्मिक एवं बौद्धिक विकास किया जाता है। 
विज्ञापन


 इसमें सतेंद्र, सौरव, विकास, रोहित, रामपाल मेहरा, रामभरोसे लाल, संजीव राठी, नीरज शर्मा, राकेश जैन, महेश कुमार, राम कुमार पंवार, बेद पाल उपाध्याय, दीपक शर्मा, गजेंद्र शर्मा, निरंजन कुमार , अभिनव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें