फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: एनसीसी कैडेट्स को निशानेबाजी का दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
-चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में चल रहा है 74वीं एनसीसी बटालियन का प्रशिक्षण शिविर
विज्ञापन

फोटो संख्या 3

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में 74वीं एनसीसी बटालियन का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। शनिवार को इस शिविर में कैडेट्स को निशानेबाजी का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के लिए 13 बालक और 13 बालिका कैडेट्स का चयन किया गया है।
विज्ञापन


निशानेबाजी के इस प्रशिक्षण में कैडेट्स को तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया जा रहा है। उन्हें एकाग्रता, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल पर भी ध्यान केंद्रित करने को कहा गया। ब्रिगेडियर अजीत सिंह और सूबेदार विजय कुमार के निर्देशन में यह प्रशिक्षण चल रहा है। चयनित 26 कैडेट्स में से पांच बालक और पांच बालिका कैडेट्स का अंतिम चयन किया जाएगा। शिविर में कैडेट्स को योगाभ्यास भी कराया गया। योग के विभिन्न फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी कार्य को करने से पहले आत्मविश्वास अत्यंत आवश्यक है। निशानेबाजी के अलावा शिविर में कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। उन्हें योगाभ्यास के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को समझाया गया। राष्ट्र सेवा की भावना जगाने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने पर भी बल दिया गया। इस माैके पर अशोक, बलकार सिंह, दर्शन सिंह और सौरभ सक्सेना आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें