फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र: घरों और मंदिरों में अंतिम दौर में तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खरीददारी से बाजारों में बढ़ गई रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नवरात्र 17 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। इसी को देखते हुए घर और मंदिरों में तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। रेलवे रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, प्राचीन पंचवटी दुर्गा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों को सजाने संवारने का काम जारी हैं। इसके अलावा नगर में मुख्य बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गांधी रोड, बावली रोड, ठाकुर द्वार, कोताना रोड सहित विभिन्न बाजारों की दुकानें पूजा सामग्री, चुनरी आदि से सज गई हैं। लोगों ने भी पूजा सामग्रियों सहित अन्य सामानों की खरीदारी करना शुरू कर दिया है। इससे दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई।
मंदिरों पर होंगे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
बड़ौत। नवरात्र के मद्देनजर मंदिरों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों पर पुलिस जवानों की तैनाती रहेगी। भीड़ होने की स्थिति में कोविड गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराएंगे। सीओ आलोक कुमार का कहना था कि नवरात्र पर्व पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की जाएग्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सामग्रियों में उछाल
बड़ौत। नवरात्र पर्व के मद्देनजर फलाहार में प्रयोग होने वाली कई खाद्य सामग्रियों में उछाल आ गया है। सिंघाडा आटा में 15 रुपया, तिन्नी चावल में 20 रुपया, किशमिश में 40 रुपया तथा गरी मेें 20 रुपया प्रति किलोग्राम वृद्धि हो जाने से लोगों का बजट गड़बड़ाने लगा है।
खाद्य सामग्री वर्तमान भाव पुराना भाव
मूंगफली 100 रुपया 95 रुपया
सिंघाड़ा आटा 150 रुपया 170 रुपया
साबुन दाना 80 रुपया 80 रुपया
काजू 750 रुपया 750 रुपया
तिन्नी चावल 110 रुपया 90 रुपया
किशमिश 210 रुपया 200 रुपया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें