रासेयो प्रशिक्षण के दौरान जानकारी देते प्रशिक्षक ।
- फोटो : BARAUT
दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रहा है सात दिवसीय रासेयो प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिगंबर जैन कॉलेज में राष्ट्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय इम्पैनल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट व ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों पर प्रकाश डाला गया।
कैंप का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह, प्रशिक्षक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राहुल परिहार व डॉ. नमिता जैन, डॉ. सोमपाल, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. विनोद कश्यप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास से परिचित कराकर लक्ष्यों के बारे में बताया। उन्होंने सीट आवंटन एवं शिविर संचालन की प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में कार्यक्रम अधिकारियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत लगने वाले विभिन्न शिविरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना केवल शिविर तक सीमित नहीं है। इसमें कॅरियर एडवांसमेंट की संभावनाएं भी हैं। तीसरे सत्र में प्रश्नोत्तर सत्र के रूप में संचालित किया गया। ग्रुप लीडर डॉ. लोकेश चौहान ने मुख्य अतिथि का आभार प्रकट किया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. नमिता जैन, डॉ. गीता, डॉ. दीपक जैन, डॉ. मयंक जैन, डॉ. अनीता जैन डॉ. मालती, डॉ. सुशील, डॉ. नीतू, दीपक जैन का योगदान रहा।