फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवीकलां टोल पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण

विज्ञापन
बागपत के मवीकला टोल स्थित 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय तिरंगा के साथ खड़े सांसद डॉ.सत्यपाल सिंह व विधायक ? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। नववर्ष पर सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, बड़ौत विधायक केपी मालिक, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह और जिलाधिकारी राज कमल यादव ने शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे स्थित मवीकलां टोल पर 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके उपरांत कलक्ट्रेट में गन्ना कृषक प्रतिमा का भी अनावरण किया गया।
विज्ञापन

बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण की ओर से 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को बागपत के लिए समर्पित किया गया। टोल प्लाजा पर लगाया गया राष्ट्रध्वज बागपत का सबसे ऊंचा तिरंगा है। तिरंगे पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है। तिरंगे के दाई ओर ‘आई लव बागपत’ लिखा है। सांसद ने प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बागपत डीएम की नई पहल है। उन्होंने कलक्ट्रेट तिराहे पर गन्ना कृषक प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ रंजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें