बागपत। नववर्ष के अवसर पर नगर के डीपीएस जूनियर पब्लिक स्कूल में शनिवार को फैंसी ड्रेस व कविता प्रतियोगिता हुई। इसमें फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नमिशा और कविता प्रतियोगिता में आयुष्मान अव्वल रहा।
स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में प्ले से कक्षा पांचवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नमिशा, अर्शिका, श्रेया, अनिका, मिष्ठी और कविता प्रतियोगिता में आयुष्मान, गुरमीत, अर्पित, देव, यश, शगुन, प्रियांशी, आकांक्षा, दिव्यांश, इलमा, अविका वशिष्ठ व पूजा ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के उपरांत स्कूल के प्रबंधक नितिन कुमार मानव व प्रधानाचार्या नूपुर शर्मा ने उपहार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रुचि, अल्पना, अनामिका, शिवानी, निष्ठा, पारुल, अनिता, मनीषा, कविता, नेहा, कोमल, शैली मौजूद रहे।
दादू बलराम संस्कृत विद्यालय को बनाया परीक्षा केंद्र
बागपत। माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद् ने संस्कृत बोर्ड परीक्षा के लिए दादू बलराम संस्कृत विद्यालय को केंद्र बनाया है। इसमें केंद्र में छह संस्कृत विद्यालय के 735 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परिषद् ने परीक्षा केंद्र को लेकर जनपदीय समिति को तीन जनवरी को आपत्ति या प्रत्यावेदन कर सकते हैं। जनपद स्तर पर प्राप्त आपत्ति व प्रत्यावेदन को जनपदीय समिति द्वारा निस्तारण किया जाएगा। संवाद