फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र और समाज हित में कार्य करूंगा : सुधांशु

Thu, 26 May 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा । लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्तकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले ग्राम सांकरौद निवासी सुधांशु धामा का गांव में स्वागत किया। उसने राष्ट्र और समाज हित में कार्य करने का वायदा किया। 
विज्ञापन


खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सांकरौद निवासी सुधांशु धामा पुत्र राजपाल सिंह ने दस मई को लोक सेवा आयोग के परीक्षा परिणाम में 115वीं रेंक हासिल की। सुधांशु के पिता राजपाल सिंह दिल्ली में लेक्चरर हैं।

बुधवार को ग्राम सांकरौद स्थित जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में शाम चार बजे ग्रामीणों ने सुधांशु और उसके परिवार के स्वागत समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन


गांव आगमन पर ढोल नगाड़ों के साथ सुधांशु को गांव की सीमा से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। बुजुर्गों और महिलाओं ने सुधांशु को आशीर्वाद दिया।

जिला पंचायत सदस्य और रालोद नेता योगेश धामा, राजेराम, जयप्रकाश, वेद पाल, मनबीर सिंह, कृष्णपाल सिंह चेयरमैन, नरेश कुमार, प्रधानाचार्य नरेंद्र धामा, डॉ. जगपाल सिंह, ब्रहमपाल सिंह, संजय धामा, देवेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें