लोनी के युवक की हत्या के आरोपी में हिरासत में लिए गए आरोपी युवक।
- फोटो : amar ujala
बागपत। हमीदाबाद उर्फ नयागांव में युवक नसीम की हत्या कर शव बिटौड़े में जलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि जावेद ने नसीम से 60 हजार रुपये उधार ले रखे थे। रुपये न देने पड़े इसलिए जावेद ने अपने साथी के साथ मिलकर नसीम की पीट-पीटकर हत्या की। सबूत मिटाने के लिए शव को बिटौड़े में जलाया था।
एएसपी अजीजुल हक ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी हमीदाबाद निवासी गुलफाम उर्फ काला पुत्र सलामू और जावेद पुत्र अब्दुल कलीम निवासी डाबर तालाब संगम बिहार निवासी लोनी है। जावेद और नसीम के बीच आपस में लेनदेन रहता था। नसीम के 60 हजार रुपये जावेद पर है। नसीम उससे अपने रुपये का तगादा कर रहा था।
इसी बात पर उनकी आपस में गाली-गलौज हुई थी। नसीम को रुपये न देने पड़े, इसलिए जावेद ने साथी गुलफाम के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। 24 अक्तूबर को उसकी पीटकर हत्या की। सबूत मिटाने के लिए लाश को बिटौड़े में रखकर आग लगा दी थी।