फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटौड़े में लोनी के नसीम को जलाया था

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
हमीदाबाद नया गांव में सोमवार रात में बिटोड़े से शव निकालते लोग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। सोमवार की रात में नया गांव हमीदाबाद के बिटौड़े में जलाए गए युवक की शिनाख्त गाजियाबाद के लोनी निवासी फल विक्रेता नसीम के रूप में हुई है। उसके दोस्त घर से बुलाकर लाए थे। दोस्तों ने ही परिजनों को सूचना दी कि टटीरी के लोगों ने नसीम को घेरकर मार दिया और वह किसी तरह जान बचाकर भाग आए। परिजनों ने कहा दोस्तों ने ही हत्या कर उसकी लाश को जलाया है।
विज्ञापन


मंगलवार को लोनी के प्रेमनगर निवासी नूर मोहम्मद ने कोतवाली पहुंचकर बताया  नया गांव हमीदाबाद में जलाया गया शव उसके बेटे नसीम उर्फ काला (22) का है। उसका दोस्त जावेद और आरिफ उसे सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे घर से बाइक पर लेकर आए थे। मंगलवार को उन्हेें जावेद ने फोन कर बताया टटीरी के पास उन तीनों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। वह भाग आए और लोगों ने नसीम की हत्या कर शव को बिटौड़े में जला दिया। कॉल आने के बाद वह कोतवाली पहुंचे और जानकारी ली।

परिवार के लोग नया गांव भी गए और लोगों से भी वारदात की जानकारी ली। नूर मोहम्मद ने बताया आरिफ के साथ एक सप्ताह पहले ही नसीम का झगड़ा हुआ था। तब उसने देख लेने की धमकी दी थी। नसीम फलों की ठेली लगाने का काम करता था। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाकर शव को जलाने की बात कही है। मंगलवार की रात में परिजन कोतवाली में तहरीर देने पहुंच गए।
विज्ञापन


किस तरह हुई पहचान
लोनी के नूर मोहम्मद ने बताया शव जला हुआ है, लेकिन दांतों के आधार पर उसने शिनाख्त की है। कुछ दिन पहले ही उसने बेटे को दो दांत चढ़वाए थे। इस कारण वह पहचान सके। दूसरे खुद जावेद ने उन्हें कॉल कर बताया।

क्या किया पुलिस ने
कोतवाली प्रभारी  मुकेश कुमार ने बताया शव बुरी तरह से जल गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत के कारण स्पष्ट नहीं हुआ। डीएनए टेस्ट तो कराया ही जाएगा, साथ विसरा भी प्रिजर्व किया है। परिजनों से भी तहरीर ली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

क्या है मामला
हमीदाबाद उर्फ नया गांव निवासी हारुण ने बताया  वह सोमवार की रात में करीब पौने बारह बजे अग्रवाल मंडी टटीरी में ट्रक से बिल्डिंग मैटेरियल उतारकर गांव के पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा और यामीन के साथ बाइक से गांव में आया था। मुकेश उसे बाइक से उतारकर अपने घर चले गए थे।  घर जाते समय उसे गांव के मांगेराम के खाली प्लाट में उपलों का बिटौड़ा जलता हुआ दिखाई दिया था। उसने अपने मोबाइल से मुकेश को इसकी जानकारी दी। गांव की मस्जिद में ऐलान कराया गया। इससे गांव के काफी लोग वहां पर इकट्ठे हो गए। आग बुझाते समय उनको दुर्गंध आई। इसी दौरान बिटौड़े में व्यक्ति का शव जलता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह उसे आग से निकाला और पुलिस को मामले की जानकारी दी।

युवक को पकड़ने पर पुलिस का घेराव 
बिटौड़े में व्यक्ति को जलाने संबंधी जानकारी देने वाले एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इस पर गांव के लोग भड़क गए थे। उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें