फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने के लिए दो सहेलियां ट्रेन के आगे कूदीं

Wed, 26 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
आत्महत्या का प्रयास
विज्ञापन
बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे सूरजपुर महनवा गांव के समीप दो सहेलियों ने कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। सवारियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह समझाया। एक युवती ने कहा वह बीमार से तंग आकर यह कदम उठा रही है, जबकि दूसरी ने कहा वह अपनी सहेली के बिना नहीं रह सकती। इसलिए उसने मौत को गले लगाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

 हरिद्वार से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन (54476) मंगलवार शाम करीब पौने तीन बजे बागपत रोड स्टेशन से रवाना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ट्रेन सूरजपुर महनवा गांव के समीप तीन सिग्नलों के बीच पहुंची, दो युवती अचानक ट्रेन के सामने पटरी पर आ गई। चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। लोगों ने किसी तरह से युवतियों को ट्रैक से हटाया। इससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई थी। जानकारी करने पर युवतियों ने खुद को अमीनगर सराय की बताया। एक युवती ने कहा वह लंबे समय से बीमार चल रही है। बीमारी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाने की कोशिश की। उसके साथ दूसरी युवती ने कहा कि वह इसके बगैर नहीं रह सकती है। इसलिए उन दोनों ने एक साथ मरने की ठानी थी। बाद में दोनों युवती मैजिक गाड़ी में बैठकर चली गई। इस दौरान वहां पर ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। 

पहले भी कर चुकी है आत्महत्या का प्रयास 
अग्रवाल मंडी टटीरी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया  इन युवतियां ने मार्ग से कुछ समय पहले भी गुजरी ट्रेन के आगे भी कूदने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रेन थोड़ा आगे जा चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे से ट्रैक पर घूम रही थी युवतियां
अग्रवाल मंडी टटीरी। लोगों ने बताया दोनों युवतियां पिछले करीब दो घंटे से ट्रेन के ट्रैक पर घूम रही थी। वे ट्रेन का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें