फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान गणेश के जन्म व विवाह की कथा सुनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 4
विज्ञापन

बड़ौत। अग्रसेन भवन में सनातन धर्म प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में चल रहे चातुर्मास में बृहस्पतिवार को दंडी स्वामी सत्यदेव आश्रम महाराज ने भगवान गणेश के जन्म व विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक बार माता पार्वती उबटन लगाकर स्नान कर रही थीं। उन्होंने उबटन से एक पुतले का निर्माण कर उसमें जान डाल दी, यही गणपति कहलाए। माता पार्वती की कृपा से बल बुद्धि तेज से युक्त थे। एक बार देवताओं में बहस चली कौन श्रेष्ठ है। भगवान शंकर के पास गए, तब भगवान शंकर ने कहा कि जो भी पृथ्वी की सात प्रदक्षिणा करके पहले आ जाएगा, वही श्रेष्ठ होगा। गणेश जी ने भगवान शंकर एवं माता पार्वती की सात प्रदक्षिणा पूरी करके कहा माता-पिता में पृथ्वी का वास है, तभी से किसी भी शुभ काम को करने से पहले गणेश जी का पूजन किया जाता है। गणेश जी का विवाह रिद्धि-सिद्धि के साथ हुआ। इनके दो पुत्र हुए, जिनका नाम शुभ एवं लाभ रखा गया। स्वास्तिक को गणेश जी का पूरा परिवार माना जाता है। स्वास्तिक के चारों बिंदु चारों पुरुषार्थ के प्रतीक हैं। अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष भुजाओं के समीप दो रेखाएं रिद्धि-सिद्धि की प्रतीक हैं। उनसे आगे की दो रेखाएं, उनके दो पुत्र शुभ एवं लाभ के प्रतीक हैं। इस प्रकार स्वास्तिक पूर्ण गणेश जी का परिवार है। सचिव डॉ़ दीपक गौतम ने बताया कि पुराण पूजन एवं आरती अनिल गोयल के परिवार द्वारा की गई। कथा सुनने वालों में धर्म प्रकाश वर्मा, सुरेश भारद्वाज, मास्टर कालीचरण, बिजेन्द्र, रमा, दीपा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें