फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: क्रिकेट मैच में नंगला ए की टीम ने नंगला सी को 136 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
-नंगला कनवाड़ा गांव में एक दिवसीय खरे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
विज्ञापन

फोटो- 11
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। नंगला कनवाड़ा गांव में एक दिवसीय खरे क्रिकेट प्रतियोगिता हुई, जिसमें छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच में नंगला ए की टीम ने नंगला सी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन समिति के पूर्व चेयरमैन अरविंद राणा उर्फ बिल्लू ने फीता काटकर किया। पहले खेलते हुए नंगला सी की टीम ने दस ओवर में 85 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नंगला बी की टीम ने आठ विकेट खोकर 60 रन बनाए और मैच हार गई। दूसरे मैच में नंगला ए व नंगला डी की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मैच में नंगला ए की टीम ने दस ओवर में 122 रन बनाए, जबकि नंगला डी की टीम ने सात विवेक खोकर 62 रन बनाए और 60 रन से मैच हार गई। फाइनल मैच में नंगला ए व नंगला सी के बीच हुआ। इसमें नंगला ए की टीम ने 195 रन बनाए, जबकि लक्ष्य करने उतरी नंगला सी की टीम ने 59 रन पर ही ऑल आउट हो गई। नंगला ए की टीम ने 136 रन से मैच जीता। मैच में गोलू को मैन ऑफ द मैच, जबकि सुमित को मैन ऑफ द सीरीज देकर सम्मानित किया। मैच में अंपायर शोकिंद्र, मुबारिक खान रहे। अरविंद राणा ने विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर गोल्डी, सोनू कुमार, रुपक, रामपाल, जयपाल, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें