-भाइयों ने दिया बहनों की रक्षा का वचन, उपहार भी दिए
फोटो- पांच की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भैया दूज का पर्व बृहस्पतिवार को उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों को रक्षा के वचन के साथ उपहार दिए। भैया दूज पर बाजारों में भीड़ रही, जहां लोग मिठाई व गिफ्ट खरीदने पहुंचे।
बहनों ने अपने भाई को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट और दूसरा मुहूर्त एक बजकर पांच मिनट से तीन बजकर 24 मिनट के बीच तिलक करते हुए रस्म पूरी की। पंडित राजकुमार शास्त्री के अनुसार अभिजीत मुहूर्त को सबसे शुभ माना जाता है। इस मुहूर्त में भाई को तिलक करने पर लंबी आयु व सुख-शांति का सौभाग्य मिलता है। बहनों ने भाई के लिए रस्म के अनुसार नारियल दिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने अपनी बहनों को उनकी सुरक्षा का वचन दिया। इसके साथ ही तिलक लगाने पर भाइयों ने बहनों को आकर्षक उपहार दिए। बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, अग्रवाल मंडी टटीरी, अमीनगर सराय समेत अन्य सभी जगहों के बाजारों में भैया दूज को लेकर भीड़भाड़ रही। मिठाई व गिफ्ट की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखाई दी। वहीं भाइयों ने बहनों को तिलक करने के बाद गिफ्ट दिए।
-बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था रही
बाजारों में भैया दूज के कारण भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था रही। इसके लिए बाजार में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिससे भैया दूज के त्योहार पर कोई अप्रिय घटना न हो सके और त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से निपट सके।