फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। कस्बा टीकरी की पट्टी मैन माना वार्ड नंबर तीन में चल रहे नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने सोमवार को हंगामा किया। उन्होंने नाला निर्माण का कार्य रुकवाया और फोन कर एसडीएम बड़ौत से शिकायत कर निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे की पट्टी मैन माना में जलनिकासी के लिए नगर पंचायत नाले का निर्माण करा रही है। सोमवार को नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा कर निर्माण कार्य रुकवा दिया। चेतावनी दी की जब तक सही सामग्री नहीं लगवाई जाएगी, तब तक कार्य नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने फोन से इसकी शिकायत एसडीएम बड़ौत से कर जांच कराने की मांग की । इसमें हरेंद्र राठी, मनोज, काला, प्रदीप, अंकित, धीरज, सचिन, विक्की, कासिम, विकास, सागर, हसीन, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें