फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के क्षेत्र में जैन समाज आगे ः नाइक

Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User ब्यूरो/बड़ौत / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जैन समाज का अमूल्य योगदान है। इस अवसर पर उन्होंने नयन सागर जी महाराज द्वारा लिखित पुस्तक का भी विमोचन किया।
विज्ञापन


बुधवार देर शाम दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में चल रहेे कालेज के शताब्दी महोत्सव के समापन पर ऋषभ देव सभागार के लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में जैन समाज का बहुत बड़ा योगदान है। खुशियां स्कूल-कॉलेज से ही मिलती है और अच्छी शिक्षा से राष्ट्र का निर्माण होता है।

हिंदुस्तान की पहचान भी इसी से होती है। दुनिया में भारत  एक बड़ा युवा देश बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम पैदल चलकर शिक्षा ग्रहण करने जाते थे और मोबाइल भी जेब में नहीं होते है, लेकिन आज दुनिया बहुत बदल चुकी है। हर युवा की जेब में मोबाइल है।
विज्ञापन


बदलाव के साथ शिक्षा में भी परिवर्तन हो रहा है। सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि जैन समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है। उन्होंने आयोजन की  सराहना की। इस अवसर पर जैन संत नयन सागर महाराज ने कहा कि उत्तर दिशा के उत्तर प्रदेश में राम नाईक का भी बड़ा महत्व है।

 उन्होंने कहा कि राज्यपाल बागपत, बड़ौत में शिक्षा के मंदिरों को भी और ऊंचा उठाने का भी काम करें। इस अवसर पर राज्यपाल राम नाइक ने उपाध्याय नयन सागर महाराज द्वारा लिखित पुस्तक भक्ति सागर नामक पुस्तक का भी विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्रेयांस जैन ने किया और प्रबंध समिति द्वारा अभिनंदन पत्र भी पढ़ा।

उन्होंने कॉलेज के पूर्व पांच विशिष्ठ छात्रों को भी स्मृति चित्र देकर सम्मानित किया। प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव धनेंद्र कुमार जैन ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व राज्यपाल ने महाराज का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष केपी मलिक, बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, धन कुमार जैन, राकेश जैन, धनेंद्र जैन, सुनील जैन, जिनेंद्र जैन, राकेश जैन, प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

q स्मृति ईरानी जो निर्णय लेगी वह  सही होगा
बड़ौत। हैदराबाद की घटना पर  राज्यपाल राम नाईक ने पत्रकारों से दो टूक बात करते हुए बताया कि हैदराबाद में जो दलित रोहित के साथ घटना घटी ,उसमें स्मृति ईरानी जो निर्णय लेंगी वह सही लेगी। अन्य सवालों के उत्तर में उन्होंने टालने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें