फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़का के जंगल में नागा बाबा पर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़का के जंगल में नागा बाबा पर हमला किया
विज्ञापन

बड़ौत। बड़का गांव के जंगल में शुक्रवार रात तीन युवकों ने जूना अखाड़ा के नागा बाबा के मुंह पर कपड़ा डालकर लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया और वहां से हजारों की नगदी और अन्य समान लूट ले गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची। पुलिस ने बाबा को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बड़का गांव के जंगल में जूना अखाड़ा के नागा बाबा विद्यापुरी रहते हैं। शुक्रवार रात जब वे अपनी मंदिर की कुटिया में थे, तभी तीन युवक आए और उनके मुंह पर कपड़ा डालकर उन्हें लोहे की छड़ से पीटना शुरू कर दिया। बाद में वे दो हजार की नगदी और उनका सारा सामान लूट ले गये। होश आने पर उन्होंने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और उन्हें वहां से उठाकर कोतवाली लाई। जहां से उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका ईलाज चल रहा है। नागा बाबा विद्यापुरी ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दे कि आठ माह पूर्व भी उन पर हमला हुआ था और उनका सामान भी चोरी करके ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें