फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर कांड को दोहराने का प्रयास किया हरियाणा में

Wed, 24 Feb 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि हरियाणा में जाट और गैर जाट लोगों के मन में नफरत का बीज बोकर लड़वाया गया और मुजफ्फरनगर कांड को दोहराने का प्रयास किया गया है। केंद्र सरकार को हरियाणा में दखल देकर मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिए।
विज्ञापन


रालोद महासचिव सोमवार की शाम को रालोद के प्रदेश सचिव रहे महिपाल नैन के निधन पर उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि जो कुछ हरियाणा में हुआ, वह दुखद है। यह सरकार की नाकामी है और विफलता है। सरकार को जब आरक्षण देना ही था तो लोगों की हत्या क्यों कराई गई, इतना बवाल क्यों कराया गया, उससे पहले ही घोषणा की जा सकती थी।

एक साल पहले भी ऐलान किया जा सकता था। इस आंदोलन की तो जरूरत ही नहीं पड़ती। मगर, सरकार ने यह सब षड्यंत्र के तहत किया है। जाटों के लिए लोगों के मन में हीन भावना पैदा करने का प्रयास किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने तो चुनावों के बाद ही जाट समाज को यह कहकर भड़काने का काम किया था कि प्रदेश में जाट मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। जबकि यह भी कहा जा सकता था कि इस बार किसी अन्य को मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


अब मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अभद्र टिप्पणी कर जाटों को भड़काने का प्रयास किया। खट्टर को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब यूपी में कोर्ट, सरकार पर निर्णय की जिम्मेदारी छोड़ रही है, तो केंद्र में उल्टा क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि रालोद जाटों की नहीं किसानों की पार्टी है। यहां भी जाट और अन्य दलों को अलग-अलग रखा गया तो स्थिति बिगड़ जाएगी।

250 ओबीसी जातियां हैं, लेकिन लाभ 125 को भी नहीं मिल पा रहा है। वह ओबीसी जाति का वर्गीकृत कराकर सभी को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सभी पीड़ितों को मुआवजा दे। जिलाध्यक्ष धनपाल गुर्जर, योगेश धामा, डाक्टर मांगेराम यादव, डाक्टर सुरेश चंद कौशिक, ओमवीर ढाका, अमित चौधरी, ओमवीर तोमर, रणवीर सिंह रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें