फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के लिए पांच टीमें गठित

Tue, 11 Apr 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।  ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के मुआवजे के लिए भाजपा सांसद और विधायकों के सामने हंगामा करने और एडीएम की कार रोकने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने किसानों के प्रपत्रों की जांच के लिए लेखपालों की पांच टीमों का गठन किया है। अब ये टीमें निगरानी करेंगी।
विज्ञापन


सोमवार को डीएम ह्दय शंकर तिवारी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों की मीटिंग लेकर मुआवजा वितरण की समीक्षा की। किसानों को मुआवजा राशि का वितरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है। किसानों को शीघ्र मुआवजा राशि के चेक देने और प्रपत्रों की जांच के लिए पांच टीमें गठित कर मुआवजा राशि के चेक बनाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा मुआवजा निष्पक्षता के साथ बनाए और किसी किसान के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। प्रत्येक टीम में चार लेखपालों को लगाया जाएगा। 

पहले चरण में खेकड़ा, टुकाली, काठा, शरफाबाद के किसानों के मुआवजे के भुगतान कि निर्देश दिए हैं। निर्देश दिए  एडीएम मीटिंग हाल में टीमों को बैठाकर किसानों की ओर से प्रस्तुत उनके प्रमाणपत्र चेक करें और ग्राम वाइज शतप्रतिशत किसानों की राशि के चेक निर्गत करें। अगले चरण में शेष अन्य गांवों के मुआवजे राशि का भुगतान किया जाएगा। इस तरह चरणवार तरीके से किसानों को राहत मिलेगी। बैठक में एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम खेकड़ा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें