फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों के साथ जले अन्नदाता के अरमान

Tue, 11 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़का रोड पर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चिंगारी से जली गेहूं की फसल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत/दोघट। गर्मी और तेज हवाओं के साथ विद्युत तारों की चिंगारी से खेतों में आग की घटनाएं जारी हैं। सोमवार को भी कई गांवों में फसलों में लगी आग ने अन्नदाता के अरमान भी जला दिए। किसानों को इससे काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

कांहड गांव के प्रधान नरेंद्र अहलावत समेत कई किसानों के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को तारों की चिंगारी गिरने से प्रधान नरेंद्र और किसान मास्टर जयभगवान की ईख की फसल जल गई। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इसे लेकर किसान खेत में धरने पर बैठ गए। 

उन्होंने ऊर्जा निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। चेतावनी दी कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरने पर बैठा जाएगा। इस मौके पर राजकुमार, यशपाल, सतेंद्र, जगवीर, ब्रहमपाल, सनोज, राजेश, संजीव, सुनील, फूल कुमार मौजूद रहे। जेई प्रदीप गुप्ता ने जल्द ही विद्युत लाइन बदलवाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


बड़ौत में बड़का रोड पर खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार आसपास में भिड़ने से गिरी चिंगारी से एक किसान की ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। बड़का रोड पर सलीम चौधरी पुत्र यूनुस चौधरी के गेहूं के खेत में मजदूर कटाई कर रहे थे, उसी समय खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन आपस में टकराने से उठी चिंगारी खेत में जा गिरी और गेहूं की फसल में आग लग गई। मजदूरों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। सूचना पर दमकल गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।  वहीं, मांगरौली गांव में मंगत राम पुत्र चेतराम, यशपाल पुत्र तिलक, कोशिंद्र पुत्र सुक्के के बिटोड़ों में भी किन्हीं कारणों से आग लग गयी। आग लगने से लोगों में दहशत फैल गयी।

सूचना पर दमकल विभाग के गाड़ी ने आग पर काबू पाया। दोघट के आदमपुर गांव के जंगल में जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन से गिरी चिंगारी के कारण लगी आग से एक किसान की 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। नाराज किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा प्रदर्शन किया। उधर, बालैनी के
हबीबपुर नंगला और सिंघावली अहीर में फसल जल गई।

आदमपुर गांव के जंगल में किसान गौतम पंवार के खेत के ऊपर से होकर जा रही जर्जर हाईटेंशन विद्युत लाइन के तार आपस में भिड़ने से चिंगारी गन्ने की फसल में गिर गई, जिससे गन्ने की फसल में आग लग गयी। कान्हड़ बिजलीघर पर सूचना देकर विद्युत सप्लाई बंद कराई। किसान गौतम ने बताया कि उसकी 15 बीघा गन्ने की फसल जल गई। लोहे के पोल पर जर्जर ढीले तारों को खिंचवाने के लिए कई बार  ‌निगम से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन, तार नहीं खिंचवाए गए।
 सुदेश पाल, मांगेराम, गौतम, सुनील, संजीव, गौरव, प्रेमपाल, बिट्टू, आशीष, मुकेश, सहेंद्र, ओमबीर, नरेश और राजेंद्र मौजद रहे। जेई प्रदीप गुप्ता ने का कहना है कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

उधर, हबीबपुर गांव में जर्जर तार टूटकर ने फसल जली और सिंघावली अहीर के विवेक की फसल भी आग से राख हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें