फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मुस्लिम धर्मगुरु बोले, वक्फ संशोधन विधेयक का जारी रहेगा विरोध

Thu, 03 Apr 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया, मगर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इसका विरोध जारी रखने की बात कही हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत के आह्वान पर इसका पहले भी विरोध कर रहे थे और आगे भी विरोध करते रहेंगे। वहीं वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर पुलिस दिनभर अलर्ट रही।
विज्ञापन

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास होने के बाद सभी संपत्तियां नए कानून के दायरे में आएंगी। इसको लेकर ही मुस्लिम धर्मगुरु इस वक्फ संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि इस तरह विधेयक पास करना असंवैधानिक है और मूल अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है।
लोकतांत्रिक रूप से इस तरह से नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि जिनके लिए ऐसा किया जा रहा है, वह इसका विरोध कर रहे हैं और इसपर कोई नया कानून नहीं चाहता है।
विज्ञापन

n जिले में यह है वक्फ की संपत्तियों की स्थिति : जिले में वक्फ की 718 संपत्ति हैं। इनकी कुल जमीन 162.6364 हेक्टेयर है। इस जमीन की कीमत अरबों रुपये से कम नहीं होगी, क्योंकि एनसीआर में होने के कारण बागपत में जमीन के दाम आसान को छू रहे हैं। इनमें सुन्नी मुस्लिमों की 717 संपत्तियां तथा शिया मुस्लिमों की केवल एक संपत्ति है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश तिवारी का कहना है कि बागपत में वक्फ संपत्तियों पर मस्जिद तथा कब्रिस्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें