फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार से मचा कोहराम

Fri, 18 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुखार से ग्रस्त मरीजों से अस्पताल में सभी वार्ड भर गए हैं। ब्लड टेस्ट कराने वालों की लाइन लगी हुई है। टेस्ट रिपोर्ट में अधिकतर लोग मलेरिया, टायफाइड और वायरल से पीड़ित बताए जाते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक डेंगू के भी कई मरीज सामने आ चुके हैं। दो सप्ताह में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के बुखार को रोकने के इंतजाम सिर्फ हवाई ही साबित हो रहे हैं। बरसात के बाद जैसे ही मौसम का मिजाज बदला मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया।

मच्छरों के हमले और मौसम के इस बदलाव ने बागपत में बुखार फैला दिया। जिला अस्पताल में बुखार के मरीजों की भीड़ लग गई। खून की जांच कराई गई तो मलेरिया, टायफाइड और वायरल बुखार सामने आया। टायफाइड और मलेरिया के मरीजों की संख्या अधिक बताई जा रही है। जिला अस्पताल के सभी वार्ड हाउसफुल हो गए।
विज्ञापन


यही नहीं गांवों में निजी चिकित्सकों के यहां भी भीड़ लगी हुई है। गांव में निजी चिकित्सकों के यहां तो आलम यह है कि क्लीनिक में जगह नहीं मिली तो पेड़ की छाया में खाट पर लेटाकर बोतल लगा दी। चार दिन में बोड़ा में चार लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 15 दिन में लगभग 15 ही मौतें बुखार से हो गईं हैं। बुखार के कारण पूरे जिले में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें