पुलिस ने इन युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रोहित की हत्या कर उसका शव ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर गड्डा खुदवाकर रोहित का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजन गमगीन हैं।
बताया जा रहा है कि रोहित पेशे से राज मिस्त्री था। वह कुछ दिनों से ककड़ीपुर में मकान बना रहा था,जहा पर वह मकान मालिक की पत्नी को चाहने लगा था। महिला के पति ने राज मिस्त्री को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद महिला के पति ने इसकी जानकारी महिला के भाई को दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला के पति व महिला के भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।