फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Baghpat: पत्नी का गला दबाकर थाने पहुंच गया पति, बोला- पड़ोस के युवक के साथ संबंध थे इसलिए मार डाला

Fri, 25 Apr 2025 10:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

घनश्यामदास मार्ग पर बर्फ खाने के पीछे रहने वाले खालिद ने 18 साल पहले आसमा से लव मैरिज की थी। दोनों के सात बच्चे हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच लगातार झगड़ा हो रहा था।  
विज्ञापन
आसमा की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के घनश्यामदास मार्ग पर बर्फ खाने के पीछे स्थित बाहरी कालोनी में शुक्रवार शाम को अनैतिक संबंधों को लेकर खालिद ने अपनी पत्नी आसमा (37) की गला दबाकर हत्या कर दी। वह घटना के चार घंटे बाद कोतवाली पहुंचा और पुलिस को खुद ही जानकारी दी। आरोपी पति की निशानदेही पर पुलिस ने घर में पड़ा शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

 

मौके पर पहुंची पुलिस और लाल घेरे में हत्यारोपी पति। - फोटो : अमर उजाला
कबाड़ एकत्र करके बेचने का काम करने वाले खालिद ने 18 साल पहले पदड़ा गांव की आसमा से प्रेम विवाह किया था। उसके सात बच्चे हैं। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से झगड़ा रहने लगा था। खालिद शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोतवाली पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका शव मकान के अंदर पड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें...
Baghpat: बड़ी मेहनत से सींची थी ईख की फसल, आग लगी तो साथ ही जल गया किसान, मौके पर दर्दनाक मौत    


 

उसने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी पत्नी आसमा के पड़ोस के ही एक युवक से अनैतिक संबंध थे। दस दिन पहले उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ घर में ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। शुक्रवार को अनैतिक संबंधों को लेकर पत्नी के साथ कहासुनी हो गई और दोपहर करीब तीन बजे उसकी हत्या की।
 
विज्ञापन

इसके बाद कोतवाली पुलिस आरोपी खालिद को लेकर उसके मकान में पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया का कहना है कि अनैतिक संबंधों को लेकर पति ने पत्नी की हत्या की है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें