तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की तो सूरज पुत्र ब्रजपाल निवासी आजाद नगर कस्बा बड़ाैत का नाम सामने आया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर मृतक का शव, मोबाइल, घड़ी व एक जोड़ी चप्पल बरामद की गई।
पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि वह मृतक शहजाद को पहले से जानता था। 29 अगस्त को वह रात्रि नाै बजे वह शहजाद से रेलवे स्टेशन के बाहर तिराहे पर मिला और फिर दोनों पुराने रेलवे माल गोदाम की ओर कच्चे रास्ते पर किनारे पड़े रेलवे के गार्डरों पर बैठ गए।
दोस्त की जेब से रुपये निकालना शहजाद का पड़ा महंगा
शहजाद ने इसी दाैरान सूरज की जेब से कुछ रुपये निकाल लिए। सूरज ने रुपये वापस मांगे तो उसने नहीं दिए। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई।
आरोपी सूरज ने गुस्से में आकर शहजाद का सिर पास ही पड़े गार्डर पर पटक दिया। इससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। इसके बाद सूरज ने शव को गार्डर और झाड़ियों के बीच छिपा दिया। सूरज ने शहजाद के मोबाइल को स्विच ऑफ कर लिया और अपने साथ लेकर घर चला गया। पुलिस के अनुसार आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।