फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में मर्डर: 18 साल के युवक की सीने में चाकू घोंपकर हत्या, बचाने आए पिता का किया ये हाल, तीन गिरफ्तार

Sun, 19 Oct 2025 12:50 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat News: गालीगलौज होने पर अमित और उसके बेटे अनिकेत पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ चाकू मारे। अनिकेत की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अस्पताल में गंभीर है। तीन आरोपपी पुलिस ने पकड़े हैं। 
विज्ञापन
अनिकेत की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरठल गांव में रविवार को हमलावरों ने 18 साल के युवक की हत्या कर दी, जबकि उसके पिता को चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। गालीगलौज होने पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

 

मृतक अनिकेत का भाई अर्जुन घटना की जानकारी देता हुआ। - फोटो : अमर उजाला
किरठल गांव निवासी अर्जुन ने बताया कि शनिवार रात वह अपने भाई अनिकेत के साथ कोल्हू के लिए बल्ली लेकर जा रहा था। रास्ते में गांव के ही चार-पांच युवक खड़े मिले, जिन्होंने गालीगलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। 
 

पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने किसी तरह मामला शांत कराया और अपने घर आ गए व अपने पिता अमित को घटना की जानकारी दी। बताया कि रविवार सुबह अनिकेत के पिता अमित धमकी देने वालों के घर विरोध जताने गए तो उनके साथ गालीगलौज कर हमला कर दिया गया। 


 
विज्ञापन

शोर सुनकर अनिकेत अपने पिता को बचाने पहुंचा तो हमलावरों ने अनिकेत के सीने में चाकू घोंप दिया। उसके पिता अमित पर भी चाकू से कई वार किए गए। अनिकेत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता अमित को मोहल्ले के लोगों ने बचाकर अस्पताल भेजा। अमित की हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी देखें...
आरिश हत्याकांड: 12 साल के मासूम के पेट में बार-बार घोंपा हथियार, इकलौते बेटे की लाश देखकर गिर पड़े मां-बाप    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें