फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर : बागपत में किसान की खेत में गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हुआ था विवाद

Thu, 10 Jun 2021 08:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने मेढ़ का कबाड़ खेत में फेंकने के विवाद के बाद किसान की हत्या की है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस व विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में जिवाना गांव में खेत में गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिवाना निवासी 40 वर्षीय रणवीर पुत्र जैनपाल की गुरुवार शाम खेत पर काम करते समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  वहीं परिजनों का आरोप है कि पड़ोसी किसान ने मेढ़ का कबाड़ खेत में फेंकने के विवाद के बाद किसान की हत्या की है। 
विज्ञापन


वहीं घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। एसपी अभिषेक सिंह भी मौके पर पहुंचे। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। उधर, किसान की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें